Thursday, March 12, 2026
Home देश केरल की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा का मैगसेसे पुरस्कार लेने से...

केरल की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा का मैगसेसे पुरस्कार लेने से इनकार,  बताई ये वजह

331

Former Kerala Health Minister KK Shailaja refuses to accept Magsaysay Award

तिरुवनंतपुरम। केरल की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और CPI (M) की वरिष्ठ नेता केके शैलजा ने प्रतिष्ठित मैगसेसे पुरस्कार लेने से इनकार कर दिया है। उन्होंने खुद बताया कि मैगसेसे अवॉर्ड कमिटी की तरफ से उनके पास पत्र आया था। लेकिन पार्टी की सदस्य के रूप में उन्होंने केंद्रीय समिति के साथ चर्चा की और फैसला किया गया कि यह अवॉर्ड नहीं लेना है।

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए केके शैलजा ने निपाह वायरस और कोरोना वायरस से लड़ने में बड़ी भूमिका निभाई थी। निपाह हो या कोरोना सबसे पहले केरल में ही अटैक कर रहा था। बावजूद इसके केके शैलजे के नेतृत्व में केरल ने वायरस के खिलाफ प्रभावी ढंग से जंग लड़ी थी।

जानकारी के मुताबिक ईमेल से अवॉर्ड कमिटी ने जानकारी दी थी कि उनका नाम पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। समिति ने उनसे इसके लिए स्वीकृति मांगी थी।

सूत्रों का कहना है कि पार्टी यह मानती है कि केके शैलजा सरकार की तरफ से  सौंपा गया उत्तरदायित्व निभा रही थी। इसलिए व्यक्तिगत रूप से इसका श्रेय उन्हें नहीं लेना चाहिए। पार्टी का मानना है कि यह एक सामूहिक प्रयास था। कहा यह भी जा रहा है कि सीपीएम के इस फैसले से कुछ नेता नाराज भी हैं।