Monday, March 23, 2026
Home Breaking केरल चुनाव में भाजपा के समर्थन में उतरे सीएम साय, आज नामांकन...

केरल चुनाव में भाजपा के समर्थन में उतरे सीएम साय, आज नामांकन रैलियों में होंगे शामिल

7

The Duniyadari: रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज केरल विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार अभियान में भाग लेंगे। अपने दौरे के दौरान वे पहले चेंगन्नूर और उसके बाद पथनमथिट्टा पहुंचकर नामांकन रैलियों में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री साय इन रैलियों के माध्यम से पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने और कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने का काम करेंगे। यह दौरा भाजपा के चुनावी अभियान को मजबूती देने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे शाम करीब 4 बजे कोच्चि से Air India की उड़ान से रवाना होकर रात 7 बजे दिल्ली पहुंचेंगे। राजधानी में वे छत्तीसगढ़ सदन में रात्रि विश्राम करेंगे।

अगले दिन मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री साय वापस रायपुर लौटेंगे।