Wednesday, March 18, 2026
Home कोरबा कैलाश ऑटो एजेंसी ने सड़क सुरक्षा माह के तहत निकाली जागरूकता रैली

कैलाश ऑटो एजेंसी ने सड़क सुरक्षा माह के तहत निकाली जागरूकता रैली

33

The Duniyadari : कोरबा। सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर कैलाश ऑटो एजेंसी की ओर से शहर में एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में जिला परिवहन विभाग के संदेश “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” को प्रमुखता से रखा गया। प्रतिभागियों ने हेलमेट पहनकर रैली में हिस्सा लिया और आमजन को यह संदेश दिया कि नियमों का पालन ही दुर्घटनाओं से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।

कैलाश ऑटो एजेंसी के प्रतिनिधियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे, ताकि हर व्यक्ति सुरक्षित यातायात के महत्व को समझे और अपने परिवार व समाज की सुरक्षा सुनिश्चित कर सके।