Monday, April 13, 2026
Home Breaking कॉम्पलेक्स के सामने मिली युवक की लाश, पैर के चिथड़े उड़े…

कॉम्पलेक्स के सामने मिली युवक की लाश, पैर के चिथड़े उड़े…

129

The Duniyadari: रायगढ़- जेल कॉम्पलेक्स के सामने एक युवक की लाश मिली है। उसके पैर के चिथड़े उड़ गए है। मृतक की शिनाख्त भी नहीं हो पाई है। पुलिस हादसा और बिल्डिंग से कूदने दोनों एंगल से जांच कर रही है। घटना जूटमिल थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब पौने 4 बजे जिला जेल के सामने करीब 35 से 40 साल के युवक की मौत हो गई।

उसके पैर के चिथड़े उड़ चुके थे। काफी खून सड़क पर बह गया था। घटना की सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सबसे पहले मृतक की शिनाख्त करने मेंलगी है।

जिससे आगे की कार्रवाई की जा सके। जूटमिल एसआई गिरधारी साव का कहना है कि, रात में पेट्रोलिंग में थे। तब इसकी जानकारी मिली। आसपास के लोगों से शुरुआती पूछताछ में पता चला कि, ओवरब्रिज से कूदने से युवक की मौत हुई है।