Wednesday, March 11, 2026
Home Breaking कोयला एवं खान मंत्री किशन रेड्डी ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल से उनके...

कोयला एवं खान मंत्री किशन रेड्डी ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल से उनके निवास पर मुलाकात की

99

The Duniyadari: रायपुर- कोयला एवं खान मंत्री किशन रेड्डी ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल से उनके निवास पर मुलाकात की है। भारत सरकार के कोयला एवं खान मंत्री किशन रेड्डी आज रायपुर प्रवास के दौरान लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल के निवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिजनों से आत्मीय भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना और सौहार्दपूर्ण चर्चा की।

इस मुलाकात के दौरान प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय भी उपस्थित रहे। नेताओं के बीच सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर संवाद हुआ तथा राज्य और केंद्र के बीच समन्वय को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। यह भेंट मुलाकात आपसी सौहार्द और सहयोग की भावना को दर्शाती है, जो प्रदेश के समग्र विकास में सहयोगी भूमिका निभा सकती है।