Monday, August 24, 2026
Home रायपुर कोयला कारोबारी के कार्यालय के बाहर गोली चलाने वाले की मोटरसाइकिल बरामद...

कोयला कारोबारी के कार्यालय के बाहर गोली चलाने वाले की मोटरसाइकिल बरामद , मोटरसाइकिल झारखंड की है ।

294

the duniyadari रायपुर. राजधानी  में दिनदहाड़े  कोयला कारोबारी के ऑफिस में गोली चलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. आरोपियों को पकड़ने पुलिस ने पूरे शहर में नाकेबंदी की है. वहीं गोली चलाने वाले युवकों की बाइक को तेलबांधा क्षेत्र से बरामद कर लिया गया है. यह गाड़ी झारखंड की है. आशंका जताई जा रही है कि अमन साहू गैंग ने फायरिंग की है.

यह वारदात आज सुबह करीब 11 बजे की है. गोली चलाने के बाद युवकों के भागने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दो युवक गोली चलाने के बाद वही पर घूमते नजर आ रहे.