कोयला कारोबारी के ठिकानों पर आयकर विभाग की दबिश, बिलासपुर और चांपा में कार्रवाई

9

The Duniyadari: बिलासपुर। आयकर विभाग की टीम ने बिलासपुर और चांपा में एक कोयला कारोबारी से जुड़े ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई शुरू की है। बताया जा रहा है कि टीम जांच के लिए सर्वे दल के रूप में पहुंची और एक साथ कई स्थानों पर पड़ताल कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक बिलासपुर में फिल ग्रुप के संचालक प्रवीण झा से संबंधित परिसरों को जांच के दायरे में लिया गया है। इनमें श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित कार्यालय और रामा वर्ल्ड इलाके का आवास शामिल है। इसी क्रम में चांपा में चांपा-बिर्रा ओवरब्रिज के पास स्थित तिरुपति मिनरल्स परिसर में भी आयकर अधिकारियों की कार्रवाई जारी है।

फिलहाल विभाग की ओर से आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। टीम दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच में जुटी हुई है।