कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सोमवार को उरगा पुलिस स्टेशन के पीछे रेलवे ट्रैक के किनारे युवती की लाश मिली है। मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। इस वजह से पुलिस को आशंका है कि पहले उसकी हत्या की गई है। फिर उसके शव को फेंक दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह रेलवे के कर्मचारियों ने ही उरगा थाना के पीछे से रेलवे ट्रैक किनारे लाश देखी थी। इसके बाद तुरंत ही इस बात की सूचना पुलिस को दी गई थी। आशंका यह भी है कि किसी ने उसे चलती ट्रेन से धक्का दे दिया होगा।
22 से 25 की बीच है उम्र
मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम का कहना कि युवती की उम्र करीब 22 से 25 साल है। फिलहाल शव को बरामद कर पीएम के लिए भेजा गया है। वहीं शव की पहचान नहीं हो सकी है।































