कोरबा एक्‍सीडेंट ब्रेकिंग : छोटा हांथी पुल से गिरा नीचे, 25 लोगों थे सवार, 5 गंभीर

368

कोरबा। CG Accident News : जिले में एक बाद हादसा हुआ है जहां सवारियों से भरी एक गाडी पुल के नीचे गिर गई। घटना के बाद आस पास के इलाके में हड़कंप मच गया। चीख पुकार सुनने के बाद लोग उनकी मदद करने के लिए दौड़ पड़े और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसा पसान थाना क्षेत्र में हुआ है।

CG Accident News : जानकारी के मुताबिक सभी लोग एक दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए हुए थे। करीबन 25 लोग छोटा हांथी में सवार होकर वापिस लौट रहे थे लेकिन तभी वाहन अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गया। इस हादसे में 15 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं वहीँ अन्य 5 गंभीर रुप से घायल हो गए हैं।

डायल 112 की सहायता से सभी को पसान के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि वाहन चालक की गलती की वजह से हादसा हुआ है। इस हादसे में रामून भाई 50 वर्षीय दोसरिया पसान निवासी, भगवती बाई 52 वर्षीय पेंड्रा निवासी, शकुंत कुमार 48 वर्षीय पेंड्रा निवासी, अनंत सिंह 38 वर्षीय पेंड्रा निवासी, उर्मिला बाई 36 वर्षीय पेंड्रा निवासी, जयराम ठाकरे 30 वर्षीय पेंड्रा निवासी, तीज कुंवर 60 वर्षीय पेंड्रा, गीता बाई 45 वर्षीय, मंगली बाई 65 वर्षीय सभी घायल हैं, जिसमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।