Monday, April 13, 2026
Home कोरबा कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत ने किया प्रशासनिक फेरबदल, तीन डिप्टी कलेक्टर और...

कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत ने किया प्रशासनिक फेरबदल, तीन डिप्टी कलेक्टर और एक संयुक्त कलेक्टर के तबादले

93

The Duniyadari : कोरबा। प्रशासनिक कामकाज में कसावट लाने और व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कोरबा जिले के कलेक्टर अजीत वसंत ने अधिकारियों के पदस्थापना स्थल में बड़ा फेरबदल किया है। जिला मुख्यालय से जारी आदेश के मुताबिक तीन डिप्टी कलेक्टर और एक संयुक्त कलेक्टर के कार्यस्थल में परिवर्तन किया गया है।

नई पदस्थापना के अनुसार राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर रोहित सिंह को अब पाली अनुविभाग का एसडीएम नियुक्त किया गया है। वहीं पाली एसडीएम सीमा पात्रे को जिला मुख्यालय कोरबा बुला लिया गया है। इसके साथ ही कटघोरा के प्रभारी अपर कलेक्टर एवं संयुक्त कलेक्टर मनोज कुमार बंजारे को पोंडी-उपरोड़ा अनुविभाग का एसडीएम बनाया गया है, जबकि पोंडी-उपरोड़ा एसडीएम तुलाराम भारद्वाज का तबादला जिला मुख्यालय कोरबा कर दिया गया है।

कलेक्टर अजीत वसंत की इस प्रशासनिक कवायद को जिले में कार्यकुशलता और जिम्मेदारी बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।