Saturday, March 21, 2026
Home कोरबा कोरबा के पड़निया गांव में खड़ी बाइक में आग, नशे में सो...

कोरबा के पड़निया गांव में खड़ी बाइक में आग, नशे में सो रहा चालक बाल-बाल बचा

40

The Duniyadari: कोरबा। जिले के सर्वमंगला चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पड़निया में रविवार शाम एक खड़ी मोटरसाइकिल में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। उस समय बाइक का चालक मनीराम यादव नशे की हालत में वाहन के पास ही सो रहा था।

बताया जाता है कि वह सर्वमंगला से अपने गांव पड़निया लौट रहा था। रास्ते में नशे के कारण उसने बाइक सड़क किनारे खड़ी कर दी और वहीं लेट गया। इसी बीच मोटरसाइकिल में आग भड़क उठी। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

आग फैलने के बाद पेट्रोल टैंक फटने से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने जलती बाइक के पास सो रहे चालक को देखा और तुरंत उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। देखते ही देखते बाइक पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और मनीराम यादव को घर ले गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते उसे हटाया नहीं जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

हैरानी की बात यह रही कि बाइक जलती रही, लेकिन किसी ने दमकल विभाग को सूचना नहीं दी। कुछ लोगों ने आशंका जताई है कि चालक के नशे में होने का फायदा उठाकर किसी शरारती तत्व ने आग लगाई हो सकती है।