The Duniyadari: कोरबा। अखिल भारतीय पंचायत परिषद की छत्तीसगढ़ राज्य इकाई ने संगठनात्मक विस्तार के तहत कोरबा जिले में नई नियुक्ति की है। प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार केंवट के अनुमोदन से धनंजय कुमार कश्यप को जिला महासचिव एवं मीडिया प्रभारी, कोरबा के पद पर नियुक्त किया गया है।
परिषद की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, संगठन के संवैधानिक, प्रशासनिक और संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेशभर में विस्तार की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में कश्यप को कोरबा जिले की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नवनियुक्त जिला महासचिव एवं मीडिया प्रभारी से संगठन की नीतियों, संवैधानिक मूल्यों, प्रशासनिक समन्वय और पंचायत सशक्तिकरण से जुड़े उद्देश्यों को आगे बढ़ाने की अपेक्षा जताई गई है। परिषद ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव, सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता से कोरबा जिले में संगठन के विस्तार को गति मिलेगी।
परिषद की छत्तीसगढ़ राज्य इकाई ने धनंजय कुमार कश्यप को नवीन दायित्व के लिए बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
जारीकर्ता: डॉ. विपेन्द्र कुमार महेश, प्रदेश मुख्य महासचिव, प्रशासनिक संगठन प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी, छत्तीसगढ़।
























