Saturday, August 22, 2026
Home कोरबा कोरबा: दर्री रोड पर खड़ी कार में पेट्रोल डालकर आगजनी, दो आरोपी...

कोरबा: दर्री रोड पर खड़ी कार में पेट्रोल डालकर आगजनी, दो आरोपी पकड़े गए

121

The Duniyadari : कोरबा। कोतवाली थाना क्षेत्र के दर्री रोड पर बीती रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां तीन युवकों ने सुनियोजित तरीके से खड़ी कार में आग लगा दी। आगजनी के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कार मालिक मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया।

Screenshot

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार एक स्थानीय व्यापारी की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तीन युवक करीब 10 मिनट तक कार के आसपास घूमते रहे। इसी दौरान एक युवक ने कार पर पेट्रोल छिड़का, जबकि दूसरे ने माचिस से आग लगा दी। आग लगते ही तीनों आरोपी वहां से भाग निकले।

कार में आग लगने की खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। कार मालिक और स्थानीय नागरिकों ने मिलकर किसी तरह आग पर काबू पाया, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

मामले की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। वहीं, तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगजनी के कारणों का पता लगाया जा रहा है।