The Duniyadari : कोरबा जिले में शांति और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए कोरबा पुलिस ने तड़के एक व्यापक और कड़ा अभियान चलाया। जिले के सभी थाना-चौकी क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लूट, डकैती और अन्य संगीन अपराधों में पहले जेल जा चुके आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसा।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के दिशा-निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं कटघोरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में यह अभियान संचालित किया गया। तीनों अनुभागों के एसडीओपी और थाना-चौकी प्रभारियों को अपराधियों के खिलाफ त्वरित और प्रभावी कदम उठाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे।
सुबह करीब 4 बजे शुरू हुए इस एकसाथ अभियान में जिलेभर से ऐसे अपराधियों को चिन्हित कर उनके निवास से थाना बुलाया गया, जो पूर्व में लूट-डकैती जैसे मामलों में सजा काट चुके हैं। थाना परिसरों में उनकी औपचारिक परेड कराई गई। अभियान के दौरान कुल 102 आरोपियों को थाना तलब किया गया।
पुलिस ने सभी का रिकॉर्ड सत्यापन किया, आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच की और काउंसलिंग भी की। साथ ही, भविष्य में किसी भी गैरकानूनी गतिविधि से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी गई। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि जिले में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है।