Saturday, April 11, 2026
Home Breaking कोरबा पुलिस विभाग में फेरबदल: 4 एएसआई समेत कई अधिकारियों का तबादला,...

कोरबा पुलिस विभाग में फेरबदल: 4 एएसआई समेत कई अधिकारियों का तबादला, आस्था शर्मा ने जारी किया आदेश

13

The Duniyadari: कोरबा- जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक आस्था शर्मा के निर्देश पर कई उपनिरीक्षकों और सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) स्तर के अधिकारियों की पदस्थापना बदली गई है। जारी आदेश में चार एएसआई सहित कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

आदेश के मुताबिक, राजेश तिवारी को सीएसईबी चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं उरगा, सिविल लाइन रामपुर सहित अन्य महत्वपूर्ण थानों और चौकियों में भी नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। इस बदलाव को पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार, इस फेरबदल के बाद जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के साथ ही पुलिसिंग में तेजी और सख्ती आने की उम्मीद जताई जा रही है।