Friday, March 29, 2024
Homeकोरबाकोरबा ब्रेकिंग: डीएमएफ फंड में करोड़ो का फर्जीवाड़ा, लाईवलीहुड कॉलेज जांजगीर का...

कोरबा ब्रेकिंग: डीएमएफ फंड में करोड़ो का फर्जीवाड़ा, लाईवलीहुड कॉलेज जांजगीर का मामला, कागज में संस्था चलाने वाले बालको के 4 ठगबाज गिरफ्तार

कोरबा/जांजगीर-चांपा। डीएमएफ फंड में प्रशिक्षण देने के नाम फर्जीवाड़ा करने वाले अलग अलग एनजीओ के चार लोगों को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें डीएमएफ फंड का उपयोग क्षेत्र के विकास करने के बजाए मनमानी तरीके से फंड ​की बंदरबांट की जा रही थी। जिसकी शिकायत मिलने के बाद जांच के बाद 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला एवं स्व सहायता समूह, बालिकाओं का प्रशिक्षण एवं पंचायतों में सांस्कृतिक धरोहर एवं कला जन भाषाओं का संरक्षण के लिए राशि आवंटित किया गया था। आरोपियों को राशि जमा करने की नोटिस जारी करने के बावजूद भी उक्त राशि को जमा नहीं किया गया।

जिन संस्थाओं पर कार्यवाही की गई है उनमें निर्मल फाउण्डेशन संस्था कोरबा द्वारा 56,25,000 रुपए एवं लक्ष्य समाज सेवी संस्था कोरबा 7,19,296 रुपए का गबन किए जाने का मामला सामने आया है।

जांच के बाद बालको नगर निवासी आरोपी अमित तिवारी, लुकेश्वर चौहान, योगेश चौहान एवं राहुल चौहान को धारा 409 भादवि मामला दर्जकर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

0.कैसे किया फर्जीवाड़ा

दरअसल कार्यालय जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज जांजगीर द्वारा निर्मल फाउण्डेशन कोरबा जिले के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष खनन प्रभावित ग्राम पंचायतों के स्व सहायता समूहों, गोठानों एवं धानपद पंचायत संसाधन केन्द्रों में महिला सशक्तीकरण में महिला जनप्रतिनिधि, महिला स्व सहायता समूह के सदस्य आंगनबाडी कार्यकर्ता व किशोरी बालिकाओं का ग्राम सभा पर प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए शासन द्वारा राशि 1.00 करोड़ रूपए शासन द्वारा स्वीकृत किया गया था। जिसमें संबधित संस्था को को अस्सी लाख रूपए स्वीकृत करने पर राशि सत्तर लाख चालीस हजार जारी किया गया था। जिसमें निर्मल फाउंडेशन कोरबा ने 2 मार्च 2022 तक कुल चौदह लाख चन्द्रह हजार रूपया किश्त में जमा किया गया है एवं शेष राशि छप्पन लाख पच्चीस हजार रुपए को जमा नहीं किया गया है। निर्मल फाउण्डेशन पर डीएमएफ का गबन किए जाने पर जांजगीर चांपा थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच में लिया गया था।

दूसरे मामले में कार्यालय जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज जांजगीर द्वारा लक्ष्य समाज सेवी संस्था कोरबा को जिले के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष खनन प्रभावित ग्राम पंचायतों में सांस्कृतिक एवं परम्परागत घरोहर कला जन भाषाओं का संरक्षण, प्रोत्साहन एवं उनके प्रचार प्रसार कार्यक्रमों के लिए राशि उनचास लाख निन्यान्चे हजार राशि स्वीकृत करते हुए उनतालिस लाख निम्यान्वे हतार दो सौ रुपए जारी किया गया था। जिसमें से लक्ष्य समाज सेवी संस्था कोरबा ने 24 फरवरी 2023 तक कुल अठाइस लाख रुपये किश्त में जमा किया गया था शेष राशि सात लाख उन्नीस हजार दो सौ छियान्ये रुपए को जमा नहीं कराया।

लक्ष्य समाज सेवी संस्था कोरवा द्वारा शासकीय राशि का गबन करना पाए जाने धारा 409 भादवि का अपराध थाना जांजगीर में पंजीबद्ध किया गया था।

आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं विवेचना कार्यवाही में शैलेन्द्र पांडे, निरीक्षक कामिल हक, लखेश केवट, उप निरीक्षक बीएन बनाफर सउनि लम्बोदर सिंह, उमेन्द्र मिश्रा एवं दिलीप सिंह का विशेष योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments