Tuesday, March 24, 2026
Home कोरबा कोरबा ब्रेकिंग: CEO ने 3 सचिव और एक करारोपण को किया निलंबित,...

कोरबा ब्रेकिंग: CEO ने 3 सचिव और एक करारोपण को किया निलंबित, सरकारी योजना के क्रियान्वयन में कर रहे थे लापरवाही

434

कोरबा।जिला पंचायत सीईओ ने पाली ब्लॉक के दो सचिव, करतला के एक सचिव और करारोपण अधिकारी को निलंबित कर दिया है। निलंबन आदेश में सरकारी योजना के क्रियान्वयन पर लापरवाही बरतने का उल्लेख है।

बता दें कि जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर ने ग्राम पंचायतों के कार्यो में रुचि न लेने वाले सचिवों को बाहर का रास्ता दिखाते हुए सस्पेंड कर दिया है। जिला पंचायत सीईओ ने पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत मादन के सचिव रामेश्वर आर्मो और उतरदा पंचायत के सचिव होरी सिंह को निलंबित कर दिया है। उन्होंने करतला जनपद के दमखंचा के सचिव खेदू सिंह और करतला जनपद के जुनवानी सेक्टर में पदस्थ करारोपण अधिकारी देव सिंह पैकरा को भी निलंबन का आदेश जारी किया है।

 

निलंबन आदेश

Supend order kartala Supend order pali