Thursday, March 12, 2026
Home कोरबा कोरबा ब्रेकिंग: IFS अरविंद पी एम ने संभाला कोरबा डिवीजन का पदभार,...

कोरबा ब्रेकिंग: IFS अरविंद पी एम ने संभाला कोरबा डिवीजन का पदभार, अधिकारी व कर्मचारियों ने बुके देकर किया स्वागत

349

कोरबा। कोरबा डिवीजन के माये डीएफओ आईएफएस अरविंद पी एम ने आज मुख्यालय पहुंचकर पद भार ग्रहण कर लिया है। वनमंडल के अधिकारी व कर्मचारियो ने बुके देकर नए साहब का स्वागत किया।

बता दें कि राज्य सरकार ने दो दर्जन से अधिक आईएफएस अधिकारियों का स्थांतरण आदेश जारी किया था। जारी सूची में कोरबा के दबंग डीएफओ प्रियंका पांडेय को उप वनसंरक्षक कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरण्य भवन नवा रायपुर भेजा गया है। उनके स्थान पर राज्य वन विकास निगम प्रबंधक कोटा परियोजना, मण्डल बिलासपुर पदस्थ अरविंद पी एम को कोरबा डिवीजन में पोस्टिंग की गई थी। ट्रांसफर आदेश के मुताबिक आज आईएफएस अरविंद पी एम ने कोरबा डिवीजन पहुचंकर पदभार ग्रहण कर लिया है।