Tuesday, March 17, 2026
Home कोरबा कोरबा ब्रेकिंग VIDEO: मड़वारानी के समीप कोयला लोड ट्रेलर पलटी..3KM तक लगा...

कोरबा ब्रेकिंग VIDEO: मड़वारानी के समीप कोयला लोड ट्रेलर पलटी..3KM तक लगा लंबा जाम, सफर करने वाले लोग हो रहे परेशान..

374

कोरबा। कोरबा चाम्पा मार्ग मड़वारानी के समीप एक कोयला लोड ट्रेलर डायवर्सन रोड पर पलट गई। ट्रेलर पलटने से लगभग 4 किमी लंबा तक वाहनों का लंबा जाम लग गया है।वाहनों की जाम से सफर करने वाले लोग परेशान है।

बता दें कि कोरबा से चांपा के खराब सड़को पर वाहनों की दबाव की वजह से दुर्घटना में इजाफा ही रहा है। आज सुबह बरपाली और मड़वारानी के बीच मे डायवर्सन मार्ग पर कोयला लोड गाड़ी पलटने से आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गया है। आपको बता दे कि इस मार्ग पर भारी गाड़ियों का ज्यादा दबाव रहता है जिसकी वजह से आज लगभग तीन किमी तक लंबा जाम लगने से सफर करने वाले लोग परेशान हो गए है। हालांकि इस घटना में किसी तरह की कोई जनहानि नही हुई है पर लोगो को जाम से निकलने में घंटो मशक्कत करना पड़ रहा है।