Tuesday, November 3, 2026
Home कोरबा कोरबा में अवैध रेत खनन पर शिकंजा, राजस्व टीम ने ट्रैक्टर-जेसीबी जब्त...

कोरबा में अवैध रेत खनन पर शिकंजा, राजस्व टीम ने ट्रैक्टर-जेसीबी जब्त किए

132

The Duniyadari : कोरबा। जिले में अवैध खनन और शासकीय भूमि पर अतिक्रमण पर लगाम कसने प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश के बाद एसडीएम पाली रोहित सिंह के नेतृत्व में राजस्व अमला मंगलवार को ग्राम पोड़ी पहुंचा, जहां दो ट्रैक्टर रेत की अवैध ढुलाई करते पकड़े गए। दोनों वाहनों को मौके पर ही रोककर जब्त कर पाली थाने भेजा गया।

इसी तरह हरदीबाजार तहसील के ग्राम बांधाखार में बिना अनुमति मिट्टी समतलीकरण किए जाने की जानकारी पर कार्रवाई की गई। यहां चल रहे कार्य में प्रयुक्त एक जेसीबी मशीन और एक टीपर को टीम ने कब्जे में लेकर हरदीबाजार थाना परिसर में जमा कराया।

एसडीएम पाली का कहना है कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा, रेत एवं अन्य खनिजों के अनधिकृत उत्खनन और परिवहन पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों पर आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।