The Duniyadari:
कोरबा में ट्रांसफार्मर चोरी की घटना
कोरबा जिले के चांपा मुख्य मार्ग स्थित बरपाली गांव में बीती रात चोरों ने एक किसान के खेत में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर को निशाना बनाते हुए उसमें से कीमती सामान चोरी कर लिया। ट्रांसफार्मर चालू हालत में था, इसके बावजूद चोरों ने उसे खोलकर अंदर के महत्वपूर्ण पुर्जे निकाल लिए।
किसान ने बताया कि उनके खेत में लगा ट्रांसफार्मर चालू हालत में था, लेकिन देर रात अज्ञात चोरों ने उसे खोलकर अंदर के कीमती पुर्जे निकाल लिए, जिससे खेती के कामकाज में परेशानी होने लगी है ।
*पुलिस जांच में जुटी*
उरगा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और विद्युत विभाग को भी जानकारी दे दी गई है, ताकि ट्रांसफार्मर की स्थिति का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
































