कोरबा में नशे में ड्राइविंग पर कड़ा शिकंजा, डेढ़ महीने में 214 चालान, 21.40 लाख वसूले

5

The Duniyadari: कोरबा, 21 फरवरी। कोरबा में नए साल की शुरुआत से ही यातायात पुलिस ने नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया हुआ है। 1 जनवरी से 15 फरवरी 2026 के बीच चलाए गए विशेष अभियान में 214 वाहन चालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए।

जांच के दौरान ब्रीथ एनालाइजर से शराब सेवन की पुष्टि होने पर मौके पर ही वैधानिक कार्रवाई की गई। शहर के प्रमुख चौराहों, व्यस्त मार्गों और संवेदनशील इलाकों में लगातार चेकिंग कर नियम तोड़ने वालों को पकड़ा गया। इस अवधि में कुल 21 लाख 40 हजार रुपये का समन शुल्क वसूला गया।

कार्रवाई की जानकारी देते हुए एएसआई मनोज राठौर ने बताया कि सड़क हादसों में कमी लाने और आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया गया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नशे की हालत में वाहन चलाना न सिर्फ कानूनन अपराध है, बल्कि इससे दूसरों की जान भी खतरे में पड़ती है।

यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे जिम्मेदार नागरिक की तरह नियमों का पालन करें और शराब सेवन के बाद वाहन न चलाएं। विभाग ने संकेत दिया है कि आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।