Thursday, March 19, 2026
Home कोरबा कोरबा में राजस्व विभाग में फेरबदल: दो आरआई बने नायब तहसीलदार

कोरबा में राजस्व विभाग में फेरबदल: दो आरआई बने नायब तहसीलदार

40

The Duniyadari: कोरबा। जिले के राजस्व विभाग में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। राजस्व निरीक्षक (आरआई) के रूप में कार्यरत खेलन और धाकड़े को पदोन्नत करते हुए नायब तहसीलदार के पद पर नियुक्ति दी गई है। आदेश जारी होते ही राजस्व दफ्तरों में गतिविधियां तेज हो गईं और कर्मचारियों के बीच चर्चा का दौर शुरू हो गया।

विभागीय आदेश के अनुसार, दोनों अधिकारियों को प्रमोशन के साथ नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। काफी समय से उनकी पदोन्नति को लेकर कयास लगाए जा रहे थे, जिन पर अब आधिकारिक मुहर लग गई है। इससे विभागीय ढांचे में भी आंशिक पुनर्संरचना देखने को मिल सकती है।

नायब तहसीलदार का पद राजस्व प्रशासन की धुरी माना जाता है। जमीन से जुड़े मामलों जैसे नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा और अन्य राजस्व प्रकरणों के निष्पादन में इस पद की अहम भूमिका होती है। ऐसे में इन नियुक्तियों को प्रशासनिक मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है।

सूत्रों का कहना है कि विभाग में अन्य अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति की सूची भी जल्द जारी हो सकती है। फिलहाल खेलन और धाकड़े की नई पदस्थापना को लेकर विभागीय गलियारों में चर्चाएं तेज हैं।

देखे सूची:-