Tuesday, March 24, 2026
Home Breaking कोरबा में लव ट्रायंगल को लेकर बवाल, देर रात दुकान के बाहर...

कोरबा में लव ट्रायंगल को लेकर बवाल, देर रात दुकान के बाहर हुई मारपीट

14

The Duniyadari: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में देर रात एक विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। निहारिका घंटाघर के पास स्थित एक कपड़ा दुकान के सामने दो पक्षों के बीच जमकर झगड़ा हुआ, जिससे इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक, एक युवक स्कॉर्पियो वाहन से मौके पर पहुंचा और दुकान के स्टाफ से बहस करने लगा। बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालत में था और उसका दुकान से पुराना विवाद भी रहा है। देखते ही देखते बहस बढ़कर हाथापाई और मारपीट में बदल गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पूरा मामला लव ट्रायंगल से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। युवक पहले भी इसी दुकान पर आकर अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद कर चुका है, जिससे दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था।

घटना के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। सूचना मिलते ही मानिकपुर और सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। वायरल वीडियो के आधार पर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है, हालांकि विवाद की असली वजह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है।