Tuesday, June 30, 2026
Home Breaking कोरबा में हसदेव डैम से युवती का शव बरामद, आत्महत्या की आशंका;...

कोरबा में हसदेव डैम से युवती का शव बरामद, आत्महत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

4
Oplus_16908288

The Duniyadari: कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र स्थित हसदेव डैम में मंगलवार सुबह एक युवती का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान 30 वर्षीय नंदनी मेहर, पिता नरेश मेहर, निवासी नीलगिरि सिंचाई कॉलोनी (दर्री थाना के पीछे) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, नंदनी सोमवार सुबह करीब 11 बजे घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला।

मंगलवार सुबह डैम में मछली पकड़ने पहुंचे मछुआरों ने पानी में एक शव तैरता देखा और इसकी सूचना तत्काल दर्री पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवती ने डैम की ऊंचाई से छलांग लगाकर आत्मघाती कदम उठाया होगा। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों को लेकर फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पहुंच गए। वहीं, डैम पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।