The Duniyadari: कोरबा। “चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के तहत शहर में बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर विशेष आयुर्वेदिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। Lions Club Korba Everest, Patanjali Chikitsalaya एवं Shri Shiv Aushadhalaya के संयुक्त तत्वावधान में 28 फरवरी 2026, शनिवार को स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार का आयोजन किया जाएगा।
यह कार्यक्रम निहारिका रोड स्थित महानदी कॉम्प्लेक्स में संचालित पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय परिसर में आयोजित होगा। आयोजन पुष्य नक्षत्र के शुभ अवसर पर किया जा रहा है।
जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए अवसर
आयोजन के अंतर्गत जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों को आयुर्वेदिक पद्धति से स्वर्ण बिंदु प्राशन ड्रॉप्स दी जाएंगी। कार्यक्रम का संचालन नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा द्वारा किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को सुदृढ़ करना और उनके समग्र शारीरिक व मानसिक विकास को प्रोत्साहित करना है।
नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और मार्गदर्शन
कार्यक्रम के दौरान बच्चों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा। साथ ही अभिभावकों को बच्चों की आयु के अनुसार उपयुक्त आहार-विहार की जानकारी दी जाएगी। योग एवं प्राणायाम का भी नि:शुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, ताकि बच्चों के दैनिक जीवन में स्वस्थ आदतों को शामिल किया जा सके।
आयोजकों ने अभिभावकों से अपील की है कि वे पूर्व में संपर्क कर समय निर्धारित कर लें, जिससे बच्चों को प्रतीक्षा में असुविधा न हो। इसके लिए मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क किया जा सकता है।
































