Wednesday, March 11, 2026
Home कोरबा कोरबा में 77वां गणतंत्र दिवस: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने किया...

कोरबा में 77वां गणतंत्र दिवस: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने किया ध्वजारोहण, सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड पर हुआ मुख्य समारोह

31

The Duniyadari : 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कोरबा के सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने ध्वजारोहण कर भव्य परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन कर जनता को संबोधित किया।

समारोह में नगर निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत, कलेक्टर कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय सहित प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। वन विभाग की ओर से कटघोरा वनमंडलाधिकारी कुमार निशांत और कोरबा डीएफओ प्रेमलता यादव भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।

गणतंत्र दिवस के इस आयोजन में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिकों की उपस्थिति रही, जिससे समारोह देशभक्ति और उत्साह से सराबोर नजर आया।