The Duniyadari : रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा इकाई ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए प्रदेश के 13 जिलों के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के नए जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। लंबे समय से प्रतीक्षित राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद अब राज्य में संगठन को मजबूत करने की दिशा में लगातार फैसले लिए जा रहे हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव की अनुशंसा पर पार्टी ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 9 जिलों और अनुसूचित जाति मोर्चा के 5 जिलों में भी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। इन नियुक्तियों की सूची भाजपा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से सार्वजनिक की है। संगठन का कहना है कि इन नियुक्तियों से जमीनी स्तर पर पार्टी को और मजबूती मिलेगी।















