Saturday, April 11, 2026
Home कोरबा कोरबा: शनिवार से खड़ी बिना नंबर की क्रेटा कार, उरगा के सिलयारीभाठा...

कोरबा: शनिवार से खड़ी बिना नंबर की क्रेटा कार, उरगा के सिलयारीभाठा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चर्चा

46

The Duniyadari: उरगा। सिलयारीभाठा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक सफेद रंग की Hyundai Creta शनिवार, 21 फरवरी 2026 से सड़क किनारे खड़ी हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक वाहन तब से उसी स्थान पर खड़ा है और अब तक कोई व्यक्ति उसे लेने नहीं आया है।

रहवासियों का कहना है कि कार में नंबर प्लेट नहीं लगी है, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। कई दिनों से एक ही जगह खड़ी रहने के कारण यह कॉलोनी में चर्चा का विषय बना हुआ है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस संबंध में पुलिस को सूचना देने की तैयारी की जा रही है, ताकि वाहन मालिक का पता लगाया जा सके और स्थिति स्पष्ट हो सके।