Tuesday, March 10, 2026
Home Uncategorized कोरबा: सड़कों की बदहाली से परेशान व्यापारियों ने गड्ढों में नहाकर किया...

कोरबा: सड़कों की बदहाली से परेशान व्यापारियों ने गड्ढों में नहाकर किया विरोध प्रदर्शन

100

कोरबा: सड़कों की बदहाली से परेशान व्यापारियों ने गड्ढों में नहाकर किया विरोध प्रदर्शन

कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में जर्जर सड़कों और जलभराव से त्रस्त व्यापारियों ने अनोखे ढंग से विरोध दर्ज कराया। व्यापारियों ने उन गड्ढों में, जिनमें पानी भरा हुआ था, बाल्टी मंगवाकर नहाया और शासन-प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर खींचा।

व्यापारियों का कहना है कि कुसमुंडा मार्ग पर पिछले करीब 10 वर्षों से गहरे गड्ढे और जलभराव की समस्या बनी हुई है। यहां फोरलेन सड़क का निर्माण तो हुआ था, लेकिन इमली छापर क्षेत्र में ओवरब्रिज न बनने की वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विकास नगर कुसमुंडा फोरलेन पर लगभग 100 मीटर तक पानी भर जाता है, जिससे राहगीरों और स्थानीय नागरिकों के लिए आवाजाही बेहद कठिन हो गई है।

व्यापार पर पड़ा गहरा असर

व्यापारिक संघ के अध्यक्ष अशोक राठौर ने बताया कि बीते दो वर्षों से सड़क की स्थिति बदतर बनी हुई है, जिससे स्थानीय व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कॉलोनीवासियों को भी रोजमर्रा की आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस प्रतीकात्मक प्रदर्शन का मकसद प्रशासन का ध्यान बार-बार की जा रही अनदेखी की ओर आकर्षित करना है।

व्यापारियों की यह अनोखी पहल अब चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग उम्मीद कर रहे हैं कि संबंधित विभाग जल्द से जल्द सड़क मरम्मत का कार्य शुरू करेगा।