Tuesday, March 3, 2026
Home कोरबा कोरबा: होटल के कमरे में संदिग्ध मौत का राज़ खुला, शादी के...

कोरबा: होटल के कमरे में संदिग्ध मौत का राज़ खुला, शादी के दबाव में युवक ने की हत्या

53

The Duniyadari : कोरबा। सीतामणी क्षेत्र स्थित चंदेला होटल में मिली महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी राकेश कुमार मानिकपुरी (25 वर्ष), निवासी मरकाडीह, थाना नैला (जांजगीर-चांपा) को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार 5 दिसंबर को होटल के कमरे नंबर 207 से महिला का शव बरामद होने के बाद मामला गंभीर रूप ले लिया था।

कैसे खुला पूरा मामला

4 दिसंबर की शाम मृतका आरोपी राकेश के साथ होटल में आई थी और दोनों ने कमरा नंबर 207 लिया था। अगले दिन सुबह 11 बजे तक दरवाज़ा न खुलने पर होटल स्टाफ को शक हुआ। खिड़की से पैर दिखने पर कमरा खोला गया, जहां महिला मृत अवस्था में पाई गई। तत्काल फोरेंसिक टीम को बुलाया गया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

चाचा ने दर्ज कराई FIR

मृतका के चाचा शिवा दास ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए राकेश पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने धारा 103 बीएनएस के तहत अपराध क्रमांक 875/2025 दर्ज किया।

पूछताछ में आरोपी का कबूलनामा

एसपी सिद्धार्थ तिवारी, एएसपी नितिश ठाकुर और सीएसपी भूषण एक्का के निर्देशन में आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। दौरान राकेश ने बड़ा खुलासा किया कि महिला उस पर शादी का दबाव बना रही थी। इसी बात पर गुस्से में आकर उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।