Saturday, April 11, 2026
Home Breaking कोरबा Breaking:दीपका तहसीलदार को कलेक्टर ने हटाया..जिला कार्यालय में किया पदस्थ, पढ़े...

कोरबा Breaking:दीपका तहसीलदार को कलेक्टर ने हटाया..जिला कार्यालय में किया पदस्थ, पढ़े क्या है मामला..

446

कोरबा।दीपका तहसीलदार को कलेक्टर ने हटाते हुए जिला कार्यालय में पदस्थ किया है। उनके ट्रांसफर के बाद हरदीबाजार तहसीलदार को दीपका का अतिरिक्त प्रभार दिया है।

बता दें कि अचार सहिंता हटने के बाद एक बार फिर ट्रांसफर पोस्टिंग शुरू हो गया है। कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज दीपका तहसीलदार विनय कुमार देवांगन को हटाते हुए जिला कार्यालय में पदस्थ किया है। तहसीलदार के अचानक हुए तबादले से कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है। खबरीलाल की माने तो गुरुवार को कुसमुण्डा थाना में घुसकर मारपीट के एक मामले में आरोपी को नियम को ताक पर रखकर जमानत दी थी। जिससे प्रशासनिक अफसर नाराज थे और आज उनका तबादला किया गया है। दीपका तहसीलदार के तबादले के  बाद अब उनका प्रभार हरदीबाजार तहसीलदार को सौंपा गया है।