Thursday, March 12, 2026
Home पुलिस कोरबा: CM भूपेश बघेल के कार्यक्रम में ड्यूटी करने जा रहे पुलिसकर्मी...

कोरबा: CM भूपेश बघेल के कार्यक्रम में ड्यूटी करने जा रहे पुलिसकर्मी के वाहन में लगी आग, समय रहते पाया काबू

354

कोरबा।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यक्रम में ड्यूटी पर तैनात होने जा रहे पुलिस कर्मी के चलती वाहन में आग लग गई। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। गाड़ी में धुआं उठता देख तत्काल वाहन को रोका और सभी नीचे उतरे और किसी तरह आग पर काबू पाया गया। बता दें कि 13 जनवरी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पोड़ी उपरोड़ा के पिपरिया गांव में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत आगमन होना है। जिसे लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटी हुई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस कर्मी भी काफी संख्या में तैनात किए गए हैं।

सीएसईबी चौकी में तैनात छह पुलिसकर्मियों की सीएम कार्यक्रम में ड्यूटी लगाई गई है। सभी सीएसईबी चौकी के पुलिस वाहन में सवार होकर पोड़ी उपरोड़ा स्थित कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो रहे थे। इस दौरान वायर में शॉर्ट सर्किट होने के चलते अचानक धुआं उठा और भीषण आग लगने से पहले उस पर काबू पाया गया। सीएसईबी चौकी में पदस्थ तिलक पटेल, गोपी कुमार, दिलीप झा समेत तीन अन्य पुलिस कर्मचारी वाहन पर बैठे हुए थे।

कोतवाली थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि एसपी कार्यालय के पास वाहन में आगजनी की घटना सामने आई है जहां पुलिस कर्मियों के द्वारा ही तत्काल आग पर काबू पाया गया और सभी पुलिसकर्मियों को सीएम कार्यक्रम के लिए रवाना किया गया।