Wednesday, June 10, 2026
Home कोरबा कोरबा:  New Year थर्टी फर्स्ट की पार्टी में झूमा शहर, जमकर...

कोरबा:  New Year थर्टी फर्स्ट की पार्टी में झूमा शहर, जमकर मचाया धमाल,VIDEO

238

कोरबा । खुशहाल जीवन की कामना लेकर लोगों ने हर्षोल्लास के साथ नववर्ष 2024 का अभिनंदन किया। बीते वर्ष की बिदाई व नववर्ष के सम्मान के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमाें के साथ जगह- जगह विविध आयोजन किए गए। समारोह को लेकर पूरी रात शहर के विभिन्न होटल व रिसोर्ट में जश्न का माहौल बना रहा। नए वर्ष की पहली तारीख में खुशी मनाने की तैयारी लोगों ने पहले से ही कर ली गई है। लोग एक दूसरे को मुलाकात कर नववर्ष की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

रविवार की रात नूतन वर्ष के आगमन का अभिनंदन कर लोगों ने जाते हुए वर्ष को खुशियों के साथ बिदाई दी। जैसे ही टिक-टिक कर घड़ी की सुई देर रात 12 पर पहुंची लोगों ने खुशियों का इजहार करते हुए कहा नव वर्ष की हार्दिक शुभ कामनाएं। आयोजन में कहीं संगीत मय रंगारंग प्रस्तुति की गई तो कहीं डीजे की साऊंड में लोग झूमते रहे। नववर्ष शुरू होते ही रात बारह बजे से घंटों आतिशबाजी का दौर जारी रहा। कई स्थानों में केक काटकर खुशियों का इजहार किया गया। आयोजन को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों व परिवार के लोगों ने होटल पहले से ही बुक करा लिए गए थे।

आयोजन को लेकर युवाओं मे खास उत्साह देखी गई। शहर के विभिन्न कालोनियों में भी पारिवारिक माहौल के साथ नववर्ष अभिनंदन का आयोजन किया गया। दूर दराज में बसे परिजनों को मैसेज के जरिए शुभकामनाएं दी गई। शहर के अलावा उपनगरीय क्षेत्र बालको, कटघोरा, दर्री, छुरी, बाकीमाेगरा, दीपका, हरदीबाजार, बरपाली, चैतमा आदि स्थानों में नववर्ष अभिनंदन का कार्यक्रम देर रात तक जारी रहा।