Friday, March 27, 2026
Home छत्तीसगढ़  कोरोना अपडेटः 220 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान, सबसे ज्यादा 57 मरीज...

 कोरोना अपडेटः 220 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान, सबसे ज्यादा 57 मरीज रायपुर के, देखें जिलेवार आंकड़ा

271

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगा बनी हुई है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 3 हजार 15 सैंपलों की जांच में 220 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं  प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 7.30 प्रतिशत है। आज प्रदेश कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या शून्य है। आज सबसे ज्यादा 57 कोरोना संक्रमित रायपुर में पाए गए हैं।

आज 31 जुलाई को  मुंगेली, कबीरधाम एवं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 01-01, कांकेर से 02, कोरबा से 03, जशपुर से 04, जांजगीर-चांपा, धमतरी एवं महासमुंद से 05-05, कोरिया से 07, सूरजपुर एवं बलौदाबाजार से 08-08, सरगुजा से 09, बालोद से 13, दुर्ग से 15, बस्तर से 16, बिलासपुर से 18, रायगढ ़ एवं राजनांदगांव से 21-21,नारायणपुर में 02, सुकमा में 09, बीजापुर में 10, दंतेवाड़ा में 13, कोंडागांव में 14, गरियाबंद में 15 मरीजों की पहचान हुई है। शेष जिलों में कोई नया मरीज सामने नहीं आया है।

देखें जिलेवार मरीजों की संख्या