Saturday, March 21, 2026
Home Uncategorized कोरोना ब्रेकिंगः कोंडागांव में सीआरपीएफ के दो जवान सहित चार कोविड पॉजिटिव

कोरोना ब्रेकिंगः कोंडागांव में सीआरपीएफ के दो जवान सहित चार कोविड पॉजिटिव

222

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में सीआरपीएफ के दो जवानों सहित छह लोग संक्रमित मिले हैं। किसी की भी ट्रेवेल हिस्ट्री नहीं है। बताया जा रहा है कि सभी को वैक्सीन की तीनों डोज भी लग चुके थे। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरे परिवार को आईसोलेट कर दिया गया है।

 

बताया जा रहा है कि संक्रमित लोगों में सबसे पहले बस्ती का एक युवक पॉजिटिव मिला था। युवक पेशे से चाय.नाश्ता की टपरी लगता है। कुछ दिनों से उसकी तबीयत भी खराब चल रही थी। उपचार से पहले हुई कोविड जांच में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

फिलहाल युवक व उसके पूरे परिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उसे आवश्यक दवाइयां भी दे दी गईं हैं।

खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ अमृतलाल रोलहेडकर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि संक्रमित युवक सहित पिछले तीन.चार दिनों से सीआरपीएफ जवानों के अलावा आसपास के लोग संक्रमित थे। बीमार युवक शुक्रवार सुबह इलाज के लिए अस्पताल आया था।

जहां रैपिड एंटीजन किट में जांच के दौरान उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक को वैक्सीन की तीनों डोज भी लग चुकी है। सभी मरीजों को आवश्यक सावधानियां बरतने की समझाइश दी गई है।