कौन हैं डॉ. गुरप्रीत कौर, जो बनने जा रही हैं भगवंत मान की दुल्हनिया? सामने आई पहली फोटो

373

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को शादी करने जा रहे हैं. 48 साल के भगवंत मान की ये दूसरी शादी है. भगवंत मान डॉ गुरप्रीत कौर से शादी करने जा रहे हैं. ये शादी गुरुवार को चंडीगढ़ में होगी. बताया जा रहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी भगवंत मान और डॉ गुरप्रीत कौर को आशीर्वाद देने के लिए चंडीगढ़ पहुंच सकते हैं.

CM भगवंत मान का 2015 में अपनी पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर से तलाक हो गया था. उनके दो बच्चे हैं, जो भगवंत मान की पहली पत्नी के साथ अमेरिका में रहते हैं. अब तलाक के 7 साल बाद भगवंत मान ने दोबारा अपनी जिंदगी नए सिरे से शुरू करने का फैसला किया है.
मां और बहन ने चुनी लड़की

बताया जा रहा है कि भगवंत मान की मां चाहती हैं कि उनका बेटा भगवंत फिर से अपना घर बसाएं. इसलिए उनकी मां और बहन ने खुद मान के लिए लड़की चुनी है. भगवंत मान डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ घर मे ही प्राइवेट समारोह में शादी करेंगे. इस समारोह में सिर्फ परिवार वाले लोग ही शामिल होंगे.

 

पंजाब के लिए छोड़ा था परिवार’

भगवंत मान 2011 में राजनीति में आए थे. वे 2014 में पहली बार AAP के टिकट पर संगरूर से सांसद बने थे. तब उनकी पत्नी इंदरप्रीत कौर भी उनके प्रचार में नजर आई थीं. हालांकि, दोनों का 2015 में तलाक हो गया था. भगवंत मान ने 2019 में भी संगरूर से चुनाव जीता. 2022 में वे AAP की ओर से पंजाब में सीएम उम्मीदवार बने. उनके नेतृत्व में पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला. भगवंत मान 16 मार्च 2022 को पंजाब के सीएम बने. इस दौरान उनके बेटे और बेटी भी कार्यक्रम में शामिल हुए थे.

अपनी पहली पत्नी को तलाक देने की वजह बताते हुए भगवंत मान ने कहा था कि वे राजनीति की वजह से परिवार को समय नहीं दे पा रहे हैं. इसलिए उनकी पत्नी से उनसे दूरी बना ली. इतना ही नहीं तलाक के बाद भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी लिखा था. इसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने पंजाब को अपने परिवार के ऊपर चुना. राजनीति को पूरा समय देने के लिए वे पत्नी से अलग हो रहे हैं.