Thursday, March 12, 2026
Home देश क्या राजनीति में आएंगी साउथ सुपरस्टार सामन्था रूथ प्रभु? इस पार्टी में...

क्या राजनीति में आएंगी साउथ सुपरस्टार सामन्था रूथ प्रभु? इस पार्टी में शामिल होने की है चर्चा

589

नई दिल्ली: साउथ फिल्मों की फीमेल सुपरस्टार कही जाने वाली एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) अपनी हर फिल्म और किरदारों के कारण अक्सर ही चर्चा में बनी रहती हैं. इन दिनों वह विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म ‘कुशी’ में फिर दर्शकों का दिल जीतती नजर आ रही हैं. इसी बीच अब खबर आई है कि एक्ट्रेस अपने करियर में नई पारी शुरू करने जा रही हैं. कहा जा रहा है कि अब वह राजनीति की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं.

तेलंगाना के किसानों की समर्थक रही हैं सामंथा

हाल ही में आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सामंथा तेलंगाना क्षेत्र के किसानों की हमेशा से ही प्रबल समर्थक रही हैं. वह इस राज्य के हैंडलूम कपड़ों की ब्रांड एम्बेसडर भी हैं. कहा जा रहा है कि इसके बाद से वह तेलंगाना सरकार की कई गतिविधियों से भी जुड़ गई हैं.

सामंथा ने की थी एक्टिंग से ब्रेक की बात

दूसरी ओर सामंथा के राजनीति में कदम रखने की अटकलें इस कारण भी लगाई जा रही हैं, क्योंकि एक्ट्रेस ने कुछ वक्त पहले ही एक्टिंग से ब्रेक लेने की भी बात कही थी. हालांकि, यह बात उन्होंने ऑटो इम्यून डिसऑर्डर नाम की बीमारी का पता चलने के बाद की थी. ताकि वह अपनी सेहत का पूरी तरह ध्यान रख सकें.

नहीं हुई आधिकारिक पुष्टि

खबरों की माने तो सामंथा कथित तौर पर भारत राष्ट्र समिति (BRS) नाम के एक राजनीतिक दल के साथ जुड़ सकती हैं. हालांकि, फिलहाल इन खबरों पर सामंथा या BRS पार्टी की ओर से भी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. ऐसे में इन खबरों की कोई पुष्टि नहीं की जा सकती.