Friday, March 13, 2026
Home पुलिस क्राइम: ​​​​​​​भांजियों को पीट रहा था युवक, पड़ोसी बीच-बचाव करने आया तो...

क्राइम: ​​​​​​​भांजियों को पीट रहा था युवक, पड़ोसी बीच-बचाव करने आया तो ….

337

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में पड़ोसी के घरेलू विवाद में एक अधेड़ की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। आरोपी ने उसके बेटे पर भी डंडे से हमला किया और एक अन्य पड़ोसी के घर में कुल्हाड़ी लेकर उसे मारने घुस गया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्र हुए और बड़ी मुश्किल से आरोपी को काबू किया। सारी रात उसे रस्सी से बांधकर रखा और फिर सुबह पुलिस को सूचना दी। फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, भानूप्रतापपुर क्षेत्र के ग्रामी पीच्छेकट्‌टा निवासी घासीराम उइके अपनी पत्नी के साथ कहीं बाहर गया हुआ है। उसकी बेटी और दामाद गांव में ही कुछ दूरी पर रहते हैं। घर में कोई नहीं होने के चलते घासीराम की 10 व 12 साल की नातिन सनबत्ती और पंचबत्ती रहने के लिए पहुंच गई। रात को दोनों सो रही थीं तभी घासीराम का भतीजा सरजूराम उइके अपनी पत्नी और बच्चों के साथ पहुंच गया।

पड़ोसी समझाने पहुंचा तो उस पर किया हमला

बच्चियों ने दरवाजा खोला और फिर जाकर सो गईं। आरोप है कि इसके बाद सरजूराम ने डंडा निकाल लिया और सोते हुई बच्चियों को पीटने लगा। किसी तरह से बच्चियां वहां से निकल कर पड़ोसी हीरउराम उसेंडी (50) के घर पहुंची और उन्हें जानकारी दी।

इस पर हीराउराम दोनों बच्चियों को साथ लेकर सरजूराम को समझाने पहुंच गया। इसी दौरान सरजूराम ने डंडे से हीरउराम पर हमला कर दिया और पीट-पीट कर उसे मार डाला।