Wednesday, March 11, 2026
Home Breaking खंभे से पैर बांधे, नोचे सिर के बाल… सिरफिरे आशिक की जमकर...

खंभे से पैर बांधे, नोचे सिर के बाल… सिरफिरे आशिक की जमकर हुई पिटाई, छेड़खानी की मिली सजा…

140

The Duniyadari: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में लोगों ने एक सरफिरे पर सवार आशिकी के भूत को उतार दिया. लोगों ने सिरफिरे आशिक को दुकान के अंदर खंभे से बांधकर उसके बाल नोचते हुए पिटाई कर दी. युवती के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. वहीं युवक के साथ की जा रही अभद्रता का वीडियो वायरल होने के बाद युवक की शिकायत पर पुलिस ने युवती के परिजनों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

ये घटना सहारनपुर के बिहारीगढ़ थाना इलाके की है. यहां 18 जनवरी को कस्बे में ही एक युवक को युवती के साथ छेड़खानी करते हुए परिजनों और अन्य लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया था. युवती के परिजन युवक को एक दुकान के अंदर ले आए और उसके पैरों को खंबे से बांधकर उसके बाल नोचे और उसकी पिटाई की.

युवक की पिटाई के बाद युवक को युवती के परिजनों ने पुलिस के हवाले कर दिया. जिसके बाद अगले दिन पुलिस ने युवती के परिजनों की शिकायत पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया. घटना के करीब दस दिन बाद आज उस सिरफिरे आशिक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने भी इस घटना का संज्ञान लिया और मामले की जांच में जुट गई है.

पिटाई का वीडियो वायरल

वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं कि युवक को तालिबानी सजा दी जा रही है. लोग कानून अपने हाथ में ले रहे है. वीडियो वायरल होने के बाद जिस युवक की पिटाई हुई उसने भी अब पुलिस से शिकायत की है. उसकी पिटाई करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

युवक ने पुलिस से की शिकायत

सहारनपुर के एसपी देहात सागर जैन ने कहा कि युवक के साथ 18 जनवरी को छेड़खानी के आरोप में मारपीट की गई थी. 19 को उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. अब युवक के साथ पिटाई का वीडियो वायरल हुआ. इस वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस युवक का मेडिकल परीक्षण करवा रही है और उसकी शिकायत पर युवती के परिजनों पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.