Tuesday, October 13, 2026
Home Uncategorized गड्ढ़े में डूबने से दो बच्चे की मौत , घर बनाने के...

गड्ढ़े में डूबने से दो बच्चे की मौत , घर बनाने के लिए खोदा गया था गड्डा

317

The duniyadari बलरामपुर. जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र में घर बनाने के लिए जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत मौत हो गई. यह हादसा रघुनाथ नगर थाना क्षेत्र के केसारी गांव का है. घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.

घर वालों को पता चलते तक दोनों बच्चों की जान जा चुकी थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. बताया जा रहा कि दोनों बच्चे मां के साथ अपनी नानी के घर घुमने गए थे.