Tuesday, April 7, 2026
Home Breaking गणेश प्रतिमा को अपमानजनक बनाया गया, रायपुर एसएसपी से हुई शिकायत…हिंदू संगठनों...

गणेश प्रतिमा को अपमानजनक बनाया गया, रायपुर एसएसपी से हुई शिकायत…हिंदू संगठनों और संत समाज ने कड़ा विरोध

107

The Duniyadari: रायपुर में गणेशोत्सव के दौरान एक अनोखा विवाद सामने आया है। शहर के कई पंडालों में गणेश जी की प्रतिमाएं फार्टून, बेबी डॉल और ऑफ-शोल्डर जैसी दिख रही हैं, जिसको लेकर हिंदू संगठनों और संत समाज ने कड़ा विरोध किया है।

हिंदू संगठनों का विरोध

– हिंदू संगठनों का कहना है कि गणपति हमारे राजा हैं और इस तरह की प्रतिमाएं स्थापित करना अपमानजनक है।

– संगठनों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर इन प्रतिमाओं को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई और तत्काल कार्रवाई की मांग की।

– संगठनों का आरोप है कि यह सब सनातन धर्म और हिंदुत्व को कमजोर करने की साजिश है और असामाजिक तत्व इसमें शामिल हैं।

प्रशासन की भूमिका

– प्रशासन को इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।

– संगठनों ने एसपी से सभी मूर्तियों का तुरंत विसर्जन कराने की मांग की है।