The Duniyadari: रायपुर, 14 फरवरी: राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्कूली छात्रों के दो समूहों के बीच अचानक झड़प होने का मामला सामने आया है। घटना मालवीय रोड पर हुई, जहां मामूली विवाद ने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, एक छात्रा को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों के छात्र आमने-सामने आ गए। बीच सड़क पर हुई इस हाथापाई से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास खड़े लोगों ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। वीडियो में कई छात्र एक-दूसरे के साथ धक्का-मुक्की और पथराव करते दिखाई दे रहे हैं।
सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर मामला छेड़छाड़ से जुड़े विवाद का लग रहा है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
































