Thursday, March 12, 2026
Home Breaking गोवा में सटोरियों के लिए बड़ी पार्टी होने की चर्चा, तीसरी आंख...

गोवा में सटोरियों के लिए बड़ी पार्टी होने की चर्चा, तीसरी आंख से नजर रख रही पुलिस..

119
Oplus_131072

रायपुर– महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के प्रमोटरों की ओर से 15 अगस्त को गोवा में बड़ी पार्टी आयोजित की जा रही है। इसमें महादेव सट्टा एप से जुड़े सटोरिए शामिल होंगे। इसका नाम ’फैमिली पार्टी’ रखा गया है। प्रदेश से 400 से अधिक सटोरिए पहुंच रहे हैं। इसमें रायपुर से लगभग 80 हैं। सबसे अधिक दुर्ग से 140 सटोरिए हैं।

ये सब कहीं न कहीं महादेव सट्टा एप के लिए काम कर रहे हैं। गोवा में सभी के लिए अलग-अलग रुकने की व्यवस्था की गई। पार्टी के सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के करीबी कुछ लोग दुबई से सीधे पहुंचेंगे। इसके बाद आगामी योजना पर चर्चा करेंगे। अब इन पर पुलिस विभाग की भी नजर है। गोवा जाने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है।

अब तक केवल लड़कों को ही महादेव सट्टा एप के काम में रखा जा रहा था। अब इस बार लड़कियों को इसमें शामिल किया जाएगा। दरअसल पुलिस को लड़कियों पर इतनी जल्दी शक भी नहीं होता है। उन्हें छत्तीसगढ़ के अलावा दूसरे राज्यों में काम करने के लिए भेजा जाएगा।

उनके रहने के लिए फ्लैट और हर माह सैलरी दी जाएगी। कुछ सटोरिए कार से सीधे गोवा जा रहे हैं। वहीं कुछ फ्लाइट से जा रहे हैं। रायपुर से दिल्ली और दिल्ली से गोवा पहुंच रहे हैं। वहीं कुछ नागपुर के रास्ते जा रहे हैं। पुलिस से बच कर यहां से एक-एक कर निकल रहे हैं। नए लोगों को जोड़ने के लिए भी ऑफर दिया जा रहा है।