Tuesday, March 24, 2026
Home कवर्धा चंडालपुर से चंदनपुर: नाम बदला, गांव की पहचान और आत्मसम्मान को मिला...

चंडालपुर से चंदनपुर: नाम बदला, गांव की पहचान और आत्मसम्मान को मिला नया आधार

41

The Duniyadari: कवर्धा। कबीरधाम जिले के एक छोटे से गांव ने अपनी पहचान के साथ एक नई शुरुआत की है। वर्षों से चंडालपुर नाम से पहचाने जाने वाले इस गांव का नाम अब आधिकारिक तौर पर चंदनपुर कर दिया गया है। राज्य शासन द्वारा राजपत्र में अधिसूचना जारी होते ही गांव में उत्सव जैसा माहौल बन गया और ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से खुशी जताई।

ग्रामीणों के अनुसार पुराने नाम की वजह से उन्हें अक्सर सामाजिक असहजता का सामना करना पड़ता था। बाहर कहीं परिचय देने या किसी पारिवारिक रिश्ते की बातचीत के दौरान गांव का नाम बताने में झिझक महसूस होती थी। कई बार लोगों की टिप्पणियों और नजरिए से उन्हें ठेस भी पहुंचती थी।

नाम परिवर्तन के बाद अब गांव के लोगों में गर्व और आत्मसम्मान की भावना मजबूत हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि नया नाम उनके लिए केवल एक औपचारिक बदलाव नहीं, बल्कि सम्मान और सकारात्मक पहचान की दिशा में बड़ा कदम है। इससे आने वाली पीढ़ियों को भी बेहतर सामाजिक पहचान मिलेगी और गांव की छवि नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगी।