Tuesday, April 7, 2026
Home Breaking चलती थार (Thar) में अचानक लगी आग…ड्राइवर ने फुर्ती दिखाते हुए गाड़ी...

चलती थार (Thar) में अचानक लगी आग…ड्राइवर ने फुर्ती दिखाते हुए गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई

117

The Duniyadari: नोएडा: नोएडा (Noida) में लेबर चौक के पास एक चलती थार (Thar) में अचानक आग लग गई. इस दौरान ड्राइवर ने फुर्ती दिखाते हुए गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई. कुछ ही पलों में पूरी गाड़ी आग की चपेट में आ गई और धू-धू कर जलने लगी. हादसे की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, मगर तब तक थार जलकर पूरी तरह खाक हो चुकी थी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गाड़ी सड़क पर तेज रफ्तार से चल रही थी, तभी अचानक उसमें धुआं उठने लगा. ड्राइवर को जब तक कुछ समझ आता, तब तक इंजन से आग की लपटें निकलनी शुरू हो गईं. आग तेजी से फैलने लगी, जिससे ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी रोक दी और कूदकर अपनी जान बचाई. देखते ही देखते पूरी थार आग की चपेट में आ गई और वहां मौजूद लोग घबराकर दूर हट गए.