Saturday, March 7, 2026
Home Breaking चुनाव से पहले BJP को झटका, अशोक तंवर फिर कांग्रेस में हुए...

चुनाव से पहले BJP को झटका, अशोक तंवर फिर कांग्रेस में हुए शामिल

135

चंडीगढ़– चुनाव में जब तक वोट न पड़ जाए, हवा का रुख बदलने की संभावनाएं बनी रहती हैं. यह कहावत कही तो मतदाताओं के लिए जाती है लेकिन यह नेताओं पर भी सही बैठती दिख रही है, कम से कम हरियाणा के चुनाव में.

करीब घंटे भर पहले तक सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवारों के लिए वोट की अपील करते रहे अशोक तंवर अब कांग्रेसी हो गए हैं. हरियाणा चुनाव के लिए प्रचार थमने से कुछ घंटे पहले अशोक तंवर ने राहुल गांधी की जींद रैली में पहुंचकर कांग्रेस का हाथ थाम लिया. अशोक तंवर हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं.