Sunday, March 15, 2026
Home Breaking छत्तीसगढ़ कांग्रेस की न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस समर्थक आपस में भिड़े,...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस समर्थक आपस में भिड़े, अपने ही नेताओं के बैनर-पोस्टर फाड़े…

138

रायपुर- छत्तीसगढ़ कांग्रेस की न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस समर्थक आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक शकुंतला साहू की तस्वीर झंडे से ढक दिया गया था, जिसे देखकर उनके समर्थक भड़क गए।

मंच पर लगे पोस्टर को फाड़ दिया। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस न्याय यात्रा निकालने का ढोंग कर रही है। कार्यकर्ता अपने ही नेताओं के बैनर-पोस्टर फाड़ रहे हैं।

वहीं यात्रा के चौथे दिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को मोहन मरकाम, अनीता योगेंद्र शर्मा, छाया वर्मा, चरणदास महंत, ज्योत्सना महंत सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारियों का साथ मिला। कांग्रेस की न्याय यात्रा में किसी तरह का विवाद ना हो, इसलिए बड़े नेता एकजुट दिखे। बीजेपी पर हमलावर भी रहे।

दरअसल, न्याय यात्रा के चौथे दिन पैदल चल रहे पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। दीपक बैज की न्याय यात्रा शाम पांच बजे खरतोरा के पास पहुंचने वाली थी। इससे पहले मंच पर फोटो दबाने के विवाद पर विधायक संदीप साहू और पूर्व विधायक शकुंतला साहू के कार्यकर्ता भिड़ गए।