Wednesday, October 28, 2026
Home Breaking छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक (DGP) अशोक जुनेजा का कार्यकाल आज यानि 3...

छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक (DGP) अशोक जुनेजा का कार्यकाल आज यानि 3 फरवरी 2025 को समाप्त

276

The Duniyadari: रायपुर- छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक (DGP) अशोक जुनेजा का कार्यकाल आज यानि 3 फरवरी 2025 को समाप्त हो रहा है। उन्हें पहले दो बार सेवा विस्तार मिल चुका है, लेकिन इस बार अब तक कोई नया आदेश जारी नहीं हुआ है। यदि उन्हें और एक्सटेंशन नहीं मिलता है, तो आईपीएस अधिकारी अरुण देव गौतम को कार्यवाहक डीजीपी का प्रभार दिया जा सकता है।

राज्य सरकार ने नए डीजीपी की नियुक्ति के लिए तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों – पवन देव, अरुण देव गौतम और हिमांशु गुप्ता के नामों का पैनल संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को भेजा है। इनमें से अरुण देव गौतम को सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है।