Sunday, April 12, 2026
Home Breaking छत्तीसगढ़ के 7 प्रमोटेड IAS अधिकारियों को मिला बैच, DOPT ने जारी...

छत्तीसगढ़ के 7 प्रमोटेड IAS अधिकारियों को मिला बैच, DOPT ने जारी किया आदेश

42

The Duniyadari: रायपुर में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा अपडेट सामने आया है। केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DOPT) ने छत्तीसगढ़ कैडर के हाल ही में प्रमोट हुए 7 आईएएस अधिकारियों को उनका बैच आवंटित कर दिया है।

जारी आदेश के मुताबिक, तीर्थ राज अग्रवाल और लीना कोसम को वर्ष 2020 का बैच दिया गया है। वहीं बाकी पांच अधिकारियों—सौमिल रंजन चौबे, बीबी पंचभाई, सुमीत अग्रवाल, संदीप अग्रवाल और आशीष टिकरिहा—को 2021 बैच में शामिल किया गया है।